मेरे विरुद्ध सोची समझी रणनीति के तहत हो रही शिकायत-डॉ प्रिंस

0
Spread the love

डॉ प्रिंस जायसवालमेरे विरुद्ध सोची समझी रणनीति के तहत हो रही शिकायत-डॉ प्रिंस

 

छत्तीसगढ़, रायपुर/बिलासपुर ब्यूरो। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डाॅ. प्रिंस जायसवाल निवासी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया, वर्तमान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत ने बताया कि मेरे विरूद्ध लगातार किये जा रहे शिकायतों के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी निम्नानुसार हैं-
ऽ एक सप्ताह पूर्व संजय जायसवाल, पार्षद, बैकुण्ठपुर के द्वारा थाना प्रभारी सूरजपुर को षिकायत पत्र मेरे विरूद्ध प्रेषित कर मिडिया एवं सोषल मिडिया के माध्यम से प्रसारित होने से मुझे जानकारी प्राप्त हुआ है। उक्त षिकायत पत्र में संजय जायसवाल के द्वारा मेरे पीजी डिग्री के संबंध में जांच करवाकर मेरे विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
ऽ सूचना का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त जानकारी अनुसार संजय जायसवाल के द्वारा अनाधिकृत तौर पर मेरे पीजी डिग्री की प्रति प्राप्त कर 01 फरवरी 2024 को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नवा रायपुर, छ0ग0 में मेरे पीजी डिग्री के संबंध में जांच कराने हेतु षिकायत किया गया था।
ऽ उक्त षिकायत के आधार पर अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा मिषन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन को उक्त प्रकरण पर जांच कर आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र पे्रषित किया गया था।
ऽ उक्त संदर्भित पत्र के तारतम्य में मिषन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के द्वारा मेरे पीजी डिग्री संबंधित समस्त दस्तावेजों का वेरिफिकेषन (परीक्षण) विष्वविद्यालय से कराया गया, जिसमें संजय जायसवाल के द्वारा किये गये समस्त षिकायत असत्य, तथ्यहिन एवं निराधार पाऐ गए।
ऽ संजय जायसवाल के द्वारा अपने पूर्व में किये गये षिकायत के परिणाम से अवगत होने के बजाए बिना साक्ष्य एवं वास्तविक तथ्य के मेरे विरूद्ध थाना सूरजपुर में फर्जी षिकायत प्रेषित कर मिडिया एवं सोषल मिडिया के माध्यम से प्रसारित करने से मेरी प्रतिष्ठा समाज एवं शासकीय विभागों में मेरे जानने पहचानने वाले एवं अन्य लोगों के बीच धूमील हुई है तथा वर्तमान में भी हो रही है जिससे मैं मानसिक, आर्थिक रूप से आहत हुआ हूं।
ऽ संजय जायसवाल के द्वारा मेरे विरूद्ध थाने में फर्जी षिकायत कर मिडिया एवं सोषल मिडिया मंे प्रसारित करने के संबंध में मेरे द्वारा षिकायतकर्ता के विरूद्ध परिवाद प्रस्तुत किया जाऐगा।
ऽ उक्त समस्त प्रकरण में मैं अवगत कराना चाहता हूं कि संजय जायसवाल, शर्मा हाॅस्पिटल, बैकुण्ठपुर के संचालक डाॅ. राकेष कुमार शर्मा का कर्मचारी/सहयोगी है।
ऽ इस संबंध में मेरे द्वारा लगातार पुलिस एवं प्रषासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित आवेदन/षिकायत पत्र प्रेषित किया गया है की शर्मा हाॅस्पिटल, बैकुण्ठपुर के संचालक डाॅ. राकेष कुमार शर्मा एवं उनके कर्मचारियों/सहयोगीयों के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर तरह-तरह के झुठे आरोपों एवं षिकायतों के द्वारा लगातार मुझे परेषान किया जा रहा है। इससे मुझे यह आषंका हो चली है की इनके द्वारा मुझे किसी भी प्रकार के एसटी-एससी एक्ट/अन्य सुनुयोजीत षणयंत्र के तहत फसाने का प्रयास किया जा सकता है।
ऽ शर्मा हाॅस्पिटल, बैकुण्ठपुर के संचालक डाॅ. राकेष कुमार शर्मा के द्वारा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनिक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट), राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम, 2013 (नर्सिंग होम एक्ट) के लगातार उल्लंधन के कारण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देष पर जांच कर जिला प्रषासन के द्वारा शर्मा हाॅस्पिटल को सीलबंद की कार्यवाही की गई थी। एक्ट के प्रावधानों के लगातार उल्लंधन के कारण शर्मा हाॅस्पिटल में एक वर्ष के भीतर 02 बार सीलबंद की कार्यवाही की गई है।
ऽ शर्मा हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. राकेष कुमार शर्मा एक आदतन अपराधी हैं जो एक आदिवासी नाबालिक लड़की के अवैध गर्भपात की षिकायत पर थाना चिरमिरी एवं बैकुण्ठपुर अजाक थाना में पास्को एवं एस.सी. एक्ट प्रकरण में स्वयं माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में जमानत पर हैं।
ऽ शर्मा हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. राकेष कुमार शर्मा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में 1357.42 लाख के 18206 क्लेम्स में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के आरोप हैं।
ऽ शर्मा हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. राकेश कुमार शर्मा के द्वारा गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम (The Medical Termination of Pregnancy Act), 1971 का लगातार उल्लंधन किया जा रहा है।
ऽ यह की शर्मा हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. राकेश कुमार शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, कोरिया, छ0ग0 के जिला संयोजक हैं एवं उनकी पुत्रीयां प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं। इन तमाम प्रकरणों में इनके विरूद्ध कार्यवाही न होने से इनका हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है, इनको यह भ्रम हो गया है की प्रषासन एवं पुलिस इनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर सकता, जिसका ये दावा भी सरेआम करते हैं।
ऽ संजय जायसवाल, पार्षद, कर्मचारी/सहयोगी डाॅ. राकेष कुमार शर्मा, संचालक, शर्मा हाॅस्पिटल बैकुण्ठपुर के द्वारा मेरे विरूद्ध लगातार किये जा रहे समस्त षिकायत असत्य, झूठ एवं तथ्यहिन हैं।

 

उक्त मामले में संबंधित लोगों से सपंर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं आ सका है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *