*किसान के हक और आवाज को बुलंद करने विकास खंड स्तरीय किसान सेवा समिती का हुआ गठन*
- सोनहत /कोरिया :– 25 जनवरी 2026
विकासखंड सोनहत मुख्यालय में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी रविवार को पुराने बाजार स्थल यात्री प्रतीक्षालय में विभिन्न ग्राम से आए किसानों की उपस्थिति में किसान सेवा समिति का गठन करने कार्यवाही सम्पन्न किया गया।आहुत बैठक में ग्राम से आए किसानों से वर्तमान में किसानों को अपने किसानी कार्य करने हो रहे समस्याओं को अवगत कराते हुए संगठित हो अपनी आवाज उठाने एकजुट होकर किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से सुपर फायर ब्रांड , कई वर्षों से प्रतिक्षित जन आवाज बुलंद करने वाले विजय गुरुजी को किसान सेवा समिति का अध्यक्ष पद पर , उपाध्यक्ष हेतु वंशजीवन ,सचिव हेतु हरि गुरुजी,कोषाध्यक्ष हेतु प्रेम शंकर राजवाड़े,महामंत्री निर्मल जायसवाल ,समिति प्रवक्ता अयोध्या प्रसाद,संरक्षक पद हेतु हीरालाल मिश्रा जी को चुना गया,।उपस्थित ग्राम किसानों को बारी बारी उनको खेती किसानी में होने वाली दिक्कत को उनकी ही भाषा में सुनकर आगे उन्हें सहयोग प्रदान करने विचार विमर्श किया गया।
किसानों का किसान सेवा समिति में निःशुल्क पंजीयन,साप्ताहिक बाजार बुधवार को किसानो से खुली बात किसान सेवा समिति कार्यालय बस स्टैंड सोनहत /हरिभूमि कार्यालय में में पदाधिकारियों ने फिलहाल प्रस्तावित किया ।42 पंचायत में कार्यकारणी का विस्तार करने से लेकर अन्य समस्त लाभ ,सहयोग खंड स्तर के किसानों को प्रदान करने रणनीति तैयार किया गया।बैठक में किसान,विष्णु सिंह,संतलाल,राजनरायन,जवाहिर लाल,घूर साय,सुखराम,ननकऊ,गोविंद राम,राम प्रसाद, देवप्रताप के अलावा स्थानीय मुख्यालय किसान ,दूर दराज ग्राम के किसान उपस्थित रहे।
