*मझारटोला आदिवासी आश्रम में मासूम छात्र की मौत पर पंच संघ अध्यक्ष ने जताई चिंता*

0
Spread the love
  1. मझारटोला छात्रावास में एक दुःखद घटना सुनने में आ रहा है एक कक्षा 4 में पढ़ने वाले मासूम छात्र की डबरी में डूबने से मौत हो गई है घटना बहुत ही दुखद व असहनीय है मृतक छात्र के आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें।भगवान इस असहनीय दुःख को उनके माता पिता व परिवारजनों को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम सभी पंच संघ की शोक संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ है।
    विनम्र श्रद्धांजलि
    💐💐🙏

इस घटना में छात्रावास प्रबंधन की घोर से लापरवाही प्रतीत हो रही है पंच संघ शासन प्रशासन त्वरित निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं निलम्बन की कार्यवाही पर्याप्त नहीं है इस घटना में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा दोषियों पर एफआईआर (FIR ) दर्ज हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

प्रेम सागर तिवारी
अध्यक्ष
पंच संघ सोनहत

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *