*कक्षा 10वीं “एवं” “कक्षा 12वीं” का शानदार प्रदर्शन —स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय*
कक्षा 10वीं “एवं” “कक्षा 12वीं” का शानदार प्रदर्शन —स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय
कक्षा 10वीं “एवं” “कक्षा 12वीं” का शानदार प्रदर्शन —स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय
सोनहत का 100% रिजल्ट
सोनहत (कोरिया ):
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, सोनहत ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ शानदार सफलता प्राप्त की है।
इस वर्ष कक्षा 10वीं में नंदिनी शिवहरे (89.66%), सुषमा राजवाड़े (89.66%), आदित्य साहू (89.16%) एवं आर्यन जायसवाल (88.66%) ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा लगभग 20 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि शेष सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
विद्यालय की विशेष उपलब्धि यह रही कि किसी भी विद्यार्थी को न तो असफल होना पड़ा और न ही किसी को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। इस सफलता का श्रेय प्राचार्य श्री आर.के. मिश्रा के नेतृत्व, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत को दिया जा रहा है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की है।

