*सोनहत के खुटरापारा में खुलेआम फल फूल रहा नशे का अवैध कारोबार, जिम्मेदार तंत्र की मौन सहमति*

0
Spread the love

सोनहत(कोरिया) 23 अप्रैल 26।                          मुख्यालय सोनहत से लगे ग्राम खुटरापारा में बीते लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार सड़क किनारे बसे बसाहटों में खुलेआम संचालित होने से ग्राम नशे का अड्डा बनता जा रहा है ,हालत की इस बस्ती से गुजरने वाले सड़क में शाम होते ही नशे में धुत असामाजिक तत्वों का जमघट बने रहने से आम आने जानेवाले के लिए मुसीबत बन गया है।उपद्रवी तत्व नशे की हालत में राहगीरों से शाम होते शराब पीने की राशि मांग करना ,वाहन, बाइक रोक अभद्रता करना प्रथा बनता जा रहा।सड़क किनारे शाम होते शराब परोसने कोचिया देर रात इस अवैध धंधे में लिप्त हो रहे है।

सड़कों में शराबियों का तांडव                               बस्ती से होकर जाने वाले सड़को से आम तौर लोगों से इन शराबी से आए दिन दो चार होना प्रथा बन गया है ,आम तौर पर कोई भी इन असामाजिक तत्वों से बचने किसी तरह इनकी मांग के रुपए पैसे देकर चला जाता जो नहीं दे उसे गाली गलौज कर तरह तरह से धमकी चमकी देना इस बस्ती का रिवाज बैकुंठपुर की चेर बस्ती की तर्ज पर बनता जा रहा है, 

समय रहते उचित पहल की मांग ,सामाजिक सरोकार से जुड़े एवं आसपास रहवासियों ने ग्राम स्तर पर चल रहे अवैध नशे के फैक्ट्री पर उचित पहल किए जाने मांग स्थानीय प्रशासन ,जिला आबकारी विभाग से किया है, ताकि सड़कों पर आम आवाजाही,सपरिवार इन उपद्रवी तत्वों के कोप से बच निर्भय आना जाना कर सकें।खास कर साप्ताहिक बाजार दिवस बुधवार को इस बस्ती में पूरे रात जमकर अवैध शराब की उपलब्धता घर घर बने रहने से पूरे बस्ती में उत्पात देर रात तक जारी होना समस्या बन गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed