*15 वें वित्त राशि फर्जी आहरण में सचिव निलंबित, पंच संघ अध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी बोले आहरित राशि पंचायत को कब वापस मिलेगी, मामले पर FIR हो,*

0
Spread the love

सोनहत कोरिया 23 अप्रैल 

विकासखंड के ग्राम पंचायत केशगवां में ग्राम सचिव द्वारा बीते 8 माह पहले पंचायत के15 वें वित्त की राशि से 3 लाख फर्जी तौर पर आहरण किए गए,जिसकी शिकायत बाकायदा जनदर्शन में किया गया ,जांच बैठी ,मामला लिंगर आन रहा जिसे पंच संघ अध्यक्ष प्रेमसागरतिवारी ने गंभीरता से लेते हुए पुनः सोमवार को जनदर्शन में देकर मामले में पहल करने की मांग पर जिला प्रशासन कार्यवाही करते हुए संबंधित पंचायत सचिव डबल प्रभारी को किसी तरह निलंबित कर दिया गया है। 

निलंबन समस्या का हल नहीं

पंच संघ अध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी ने पंचायत के फर्जी राशि आहरण पर सचिव के निलंबन पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में बस स्टैंड में स्थानीय मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पूरे मामले पर विभागीय जांच संस्थित करते हुए आगे पंचायत की राशि गबन में बाकायदा FIR दर्ज हो पंचायत को आहरित राशि वापस हो ताकि पंचायत विकास की राशि फर्जी आहरित होने में जिला प्रशासन की गई कार्यवाही नजीर बन सके,बहरहाल पंच संघ पूरे फर्जी राशि आहरण मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed