*जिला पंचायत निर्माण संकर्म सभापति सुरेश सिंह ने अधूरे निर्माण कार्य पूर्ण कराने मुख्यमंत्री को दिया आग्रह पत्र*
सोनहत कोरिया :– 18 फरवरी कोरिया प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विकासखंड स्तर पर विभिन्न बुनियादी सुविधा के कार्य जो वर्तमान में अधूरे है उसे पूर्ण कराने जिला पंचायत निर्माण संकर्म सभापति सुरेश सिंह ने आग्रह पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री के सौंपे गए आग्रह पत्र में मुख्यरूप से ग्राम पंचायत वंशीपुर, चंदहा, नवाटोला में अधूरे विद्युतीय कार्य, से वनांचल ग्रामवासियों को हो रही दिक्कत को दूर करने,सुदूर वनांचल ग्राम में लगे बी एस एन एल टावर को चालू करने ताकि वनांचल में 4 जी इंटरनेट सेवा का लाभ ग्रामीणों को मिल सके,साथ ही चकडांड से धूमाडांड तक अधूरे सड़क का निर्माण कार्य कराने के अलावा अन्य कई वनांचल के जनहित कार्य शामिल हैं। जिला निर्माण संकर्म सभापति ने आशा व्यक्त किया है कि संवेदनशील हमारे प्रदेश के मुखिया वनांचल ग्रामीणों के मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए प्राथमिकता प्रदान करेंगे।
