*महा शिवरात्रि के पर्व में पूर्व MLA गुलाब कमरों के साथ हसदेश्वर महादेव मंदिर में नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत सांसद ज्योत्सना महंत ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया हवन पूजन*
सोनहत /कोरिया 15 फरवरी 2026 विकासखंड मुख्यालय के जीवनदायनी हसदेव उदगम स्थित हसदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुक्रम में लगभग 2 बजे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत का काफिला पहुंच हसदेश्वर महादेव मंदिर में पूरे आस्था से पुरोहितों के मार्गदर्शन में जलाभिषेक,पूजन,हवन, ,पार्टी पदाधिकारियों के साथ करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जन सैलाब से औपचारिक आत्मीय भेंट कर क्षेत्र के खुशहाली ,समृद्धि ,विकास के लिए देवाधिदेव हसदेश्वर महादेव से आशीर्वाद मांगा।

इस पावन हवन पूजन के धार्मिक आयोजन के दौरान हस्देश्वर महादेव शिवालय में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत एवं सांसद माननीया ज्योतना महंत के साथ गुलाब कमरों,पूर्व विधायक,विनय जायसवाल पूर्व विधायक,योगेश शुक्ल पी सी सी ,वेदांती तिवारी , जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,ब्रजवासी तिवारी , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं अपार ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे
