*माननीयया विधायक रेणुका सिंह के भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पुसला में ऐतिहासिक भीड़*
सोनहत कोरिया 25 अक्टूबर। विकासखंड स्तर पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर को विधायक भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत पुसला,बसेर,कछार,दामूज ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य सी सी सड़क,दुर्गापूजन शेड निर्माण आदि का भूमिपूजन विधिविधान से संपन्न किया गया।
ग्राम पंचायत पुसला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं सहित विभिन्न ग्राम से आए ग्रामजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।ग्राम पंचायत का सफल भूमिपूजन आयोजन ऐतिहासिक नजर आया ।भारी भीड़ उपस्थित जनसैलाब के बीच पुसला ग्राम पंचायत में सी सी सड़क, पुसला चौक में दुर्गा पूजन पंडाल शेड भूमिपूजन विधायक भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह के कर कमलों से लिए जाने के ग्रामजनों से दिली सौजन्य मुलाकात के उनका कुशलक्षेम जाना।पूरे आयोजन विधायक महोदया के साथ विभागीय अधिकारी जनपद सी ईओ,अनुविभागीय अधिकारी ,ग्राम पंचायत सरपंच,सचिव,भाजपा पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक ,ग्रामीण महिलाएं,सखी ,भारी संख्या में उपस्थित हो पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।
