*राज्य स्तर से जारी आदेश के बाद भी दीपावली में पंचायत सचिवों को नहीं मिला वेतन*

0
Spread the love

सोनहत कोरिया:– विकासखंड स्तर पर पंचायतों में कार्यरत सचिवों को दीपावली में वेतन नहीं मिलने से  उनकी दीपावली सुखी रही। प्रशासन स्तर से भले ही राज्य के सभी कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन दिए जाने के आदेश दिए गए पर विकासखंड मुख्यालय के पंचायतों में कार्यरत सचिवों को वेतन पर्व मनाने हेतु नहीं दिए जाने से जारी आदेश मात्र कागजी खानापूर्ति नजर आया। लगभग विभिन्न योजनाओं के कार्यों को रातदिन मेहनत से लगकर अमलीजामा पहनाने संलग्न सचिवों के लिए जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन नजर आया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव बिना वेतन पाए किसी तरह अभाव में अपनी दीपावली को मात्र औपचारिकता पूर्ण तरीके मनाकर कर पर्व की इतिश्री कर लिए हैं।संबंधित जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत सचिवों को देर से सही पर अविलंब वेतन प्रदान किए जाने की मांग सामाजिक सरोकार से जुड़े विजय गुरुजी ने जनहित में किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *