10 सालों में मोदी सरकार ने जनता को किया गुमराह- प्रदीप

0
Spread the love

10 सालों में मोदी सरकार ने जनता को किया गुमराह- प्रदीप
बैकुण्ठपुर। कोरबा लोकसभा की उम्मीदवार श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के द्वारा गांव-गांव ,बाजारों में जाकर लोगों से जनसंपर्क के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जमगहना बाजार परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी की सरकार ने महिलाओं, मजदूरों और किसानों के पक्ष में कोई भी कार्य नहीं किया है, केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है, विपक्ष के घरों में ईडी, आईडी और सीबीआई को भेजकर विपक्षी पार्टी को डराया-धमकाया जा रहा है,जब कोई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है, तो चाहे वह कितनी भ्रष्टाचारी हो, वहां वाशिंग मशीन में साफ हो जाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मुख्तार अहमद, सरपंच लक्ष्मी सिंह,रियाजुद्दीन, दीपक गुप्ता,अनिल जायसवाल, ईश्वर सिंह, रामकृष्ण साहू, वाहिद खान, संगीता राजवाड़े, सौरभ गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *