*शारदीय नवरात्री नवमी आज,पूजा पण्डलों से लेकर देवालय, एवम घरों में यज्ञ ,हवन,पूजन ,अनुष्ठान का आयोजन*
सोनहत कोरिया 23 अक्टूबर:– शारदीय महाव्रत पर्व की आज नवमी बेला में सबेरे से विभिन्न सार्वजनिक,पूजा पण्डलों ,देवालय ,एवम घरों में विगत नवरात्रि प्रारम्भ दिवस से आयोजित मातारानी की पूजन में नवमी तिथि 23 अक्टूबर ,आज सामूहिक यज्ञ ,हवन, को लेकर तैयारी जारी है।यज्ञ हवन में सार्वजनिक पूजा पण्डलों में यज्ञ वेदी तैयार कर सामूहिक हवन यज्ञआहुति का खास आयोजन फारेस्ट कालोनी,मजार चौक के अलावा,अन्य पूजा पण्डलों किया जा रहा।

वनांचल गंगारानी में नवमी में हवन पूजन
हर वर्ष की तर्ज पर विकासखण्ड के वनांचल ग्राम नटवाही स्थित गंगारानी ऐतिहासिक पुरातात्विक देवी माता मन्दिर में आसपास ग्राम के देवी भक्तो का पूजन हवन , ज्वारा विसर्जन ,जसगीत के साथ धूमधाम से नवमी दिवस को किया जाने की जानकारी आयोजक मण्डल से दी गई है।
खण्ड स्तर पर दुर्गा नवमी के अवसर पर पूरे दिन भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,के आयोजन होने एवम देवी भक्तों के सबेरे से पूजन हवन आदि में सपरिवार संलग्न होने से पूरा क्षेत्र माता भक्ति में लगभग व्यस्त नजर आ रहा है।
