*मंदिर निर्माण को लेकर खींच तान, मामला सोनहत के महादेव चौक पर विराजे महादेव का*

0
Spread the love

सोनहत के महादेव मंदिर निर्माण की लेकर महादेव सेवा समिति ,ग्राम पंचायत और स्थानीय भाजपा संगठन में खींचातानी। ——————————-—–सोनहत।ब्लाक मुख्यालय के महादेव चौक स्थित बहुचर्चित शिव मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार भी महादेव सेवा समिति ,ग्राम पंचायत और भाजपा संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं में खींचातानी उस समय देखने को मिली जब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को पहुंचकर मंदिर परिसर में बैठक कर मंदिर बनाने का दावा करने लगे। इसको लेकर महादेव सेवा समिति के कार्यकर्ता ग्राम पंचायत सोनहत के सरपंच और भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के बीच निर्माण को लेकर वाद विवाद शुरू हो गई। महादेव सेवा समिति के कार्यकताओं और ग्राम पंचायत के सरपंच मानमति सिंह का कहना है, कि भगवान शिव की स्थापना और मंदिर निर्माण की आधार शिला विधायक रेणुका सिंह की उपस्थिति में महादेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और ग्राम पंचायत ने की है। और पंचायत ही निर्माण में सर्वोपरि है।इसलिए पंचायत स्तर पर होने वाले इस मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचायत करेगी। इसमें किसीं अन्य राजनीतिक संगठन या लोगो को इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। इधर भाजपा संगठन के लोगो का कहना था, कि मंदिर का निर्माण हम लोग करेंगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में गहमा गहमी के बीच बहस बाजी कुछ देर तक चलती रही। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। ——————– ———— मंदिर निर्माण को लेकर श्रेय लेने की होड़ दरअसल सोनहत के महादेव चौक में बाबा भोलन शाह के मजार के बगल में दुर्गा पंडाल के पीछे पिछले वर्ष 2025 में सावन माह के पहले सोमवार को स्थानीय जनों की 20वर्षों से बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण की मांग को गम्भीरता से लेते भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह ने शिवलिंग की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कराया था। और उसी दिन ग्राम पंचायत और महादेव सेवा समिति के द्वारा मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गई। जिसके बाद यहां पर महादेव सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से विधायक के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर शुरुआत की गई।जो।इस वर्ष भी सावन में जारी रही। साथ ही महाशिवरात्रि पर भव्य शिवमहापुराण का आयोजन किया गया । लेकिन श्रेय लेने की जुगत इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर का नामकरण सोनेश्वर महादेव रखकर बाहर नेम प्लेट लगा दी गई। जिसका भी ग्राम पंचाअपूरयत और महादेव सेवा समिति ने विरोध किया। बाद में उनके द्वारा शीला की पूजा भी कर मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गई। जिस पर भी ग्राम पंचायत ने आपति किया। और अब मंदिर निर्माण को लेकर भी दोनों पक्षों में खींचातानी जारी है।”पंचायत स्तर पर महादेव के मंदिर का निर्माण ग्राम पंचायत और के द्वारा किया सभी जायेगा।इसमें महादेव सेवा समिति और लोगो का सहयोग लिया जाएगा। “मान मति सिंह सरपंच ग्राम पंचायत सोनहत।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *