*सोनहत में सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्न हुई*

0
Spread the love

*सोनहत में सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्न हुई*

सोनहत/ कोरिया
भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनहत सदस्यता अभियान की कार्यशाला राजवाड़े समाज भवन घुघरा में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मंडल सदस्यता प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े महामंत्री केपी सिंह मनोज साहू सहित मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा के जिला पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में 1 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान के संबंध में प्रकाश डाला गया था इस अवसर पर मंडल सदस्यता प्रभारी श्री तिवारी ने प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाए जाने एवं सदस्य बनाए जाने के लिए संगठन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में चर्चाकिया। मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े द्वारा मंडल सदस्यता प्रभारी एवं शक्ति केंद्र सदस्यता प्रभारी की नियुक्ति करते हुए पूरे ऊर्जा के साथ बूथ स्तर पर टीम बनाकर सदस्यता महापर्व को पूर्ण करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर रामप्रताप मरावी, सुभाष जायसवाल सुरेश तिवारी सुशीला राजवाड़े देवेंद्र सिंह मरावी संदीप साहू रमेश तिवारी भोला यादव सोनिया राजवाड़े सुचित्रा पाल उमा साहू सहादुर सुरेश राजवाड़े विक्की सारथी मैनेजर भगत वैभव सिंह टिकेश्वर राजवाड़े चैन राजवाड़े अमर साय,दिलीप राजवाड़े जय करण यादव हीरा लीलावती काशी नीरज पटेल देवी दयाल दीना नाथ बाबूलाल प्रजापति दूरबेन मेही लाल राजवाड़े अनिल यादव अनिल राजवाड़े राजकुमार राजवाड़े बहादुर कमलबंसी होलिका जयप्रकाश संतोष रमेश राजवाड़े भजन राजवाड़े रिंकू राजवाड़े रविंद्र उमा राजवाड़े राजवाड़े धनेश्वर सिंह संतोष यादव राजेश साहू भरत राजवाड़े मनोज त्रिपाठी राजेश्वर साहू कमला गुप्ता मोहन, रज्जू गुप्ता सुरेश ठाकुर दंसाराम राकेश तिवारी, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *