*प्रदेश महासचिव (गों.ग. पा.)को जनपद सी ई ओ ने अपने कक्ष में धमकाया:: मामला राशि आहरण के बाद नाली न बनने का*

0
Spread the love

सोनहत:-25 जुलाई –मुख्यालय सोनहत के वार्ड नम्बर 11 में कन्या छात्रावास से महेंद्र सिंह घर तक स्वीकृत नाली निर्माण राशि आहरण होने के 15 माह बाद भी नाली बनने के सम्बंध में प्रदेश महासचिव गोंगपा द्वारा खबर स्थानीय पत्रकारों को अवगत कराया जिसे हरिभूमि के कोरिया अंक में 21 जुलाई को प्रकाशित किये जाने पर आपे से बाहर  , बेहद खफा होकर जनपद सीईओ ने 24 जुलाई को अपने कक्ष में प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह राणा को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए अमर्यादित ,असंसदीय शब्दावली का उपयोग करते हुए कहा कि घण्टा पेपर में छपवाते हो ,मैं यहां के लोगो को सुधारने आया हुँ, स्थानीय पत्रकारों से मिले ओ मेरा क्या उ— लेंगे इनको अच्छे से जनता हुँ,जानते न चाटते प्रेस में छपवाते हो ,मेरा होगा ही क्या आंदोलन करो देखता हुँ, साथ ही उक्त हाट टाक के दौरान उनके चेम्बर में अन्य सचिव भी अधिकारी महोदय का सहयोग करते हुए सवाल पूछे कि क्या प्रूफ है कि नाली निर्माण का राशि निकला है,उक्त अधिकारी के कोप भाजन के समय ग्राम पंचायत के पंच भी कोई कार्य से पहुंचे थे उनने भी उक्त परिवेश तथा अधिकारी द्वारा समस्या उठाने में किये जा रहे दुर्व्यवहार को सुना साथ धमकी चमकी से आहत हो इनसे कुछ बोलने कहना अनुचित समझ चल दिए।जनपद सीईओ द्वारा स्थानीय जनहित समस्या उठाने पर किये गए अभद्र धमकीयों से आहत प्रदेश महासचिव ने उक्त जानकारी अवगत कराया है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *