*मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव*
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव, आमसभा को किया संबोधित, बोले- प्रत्येक माह के पहली तारीख को आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, राशन में नहीं होगी कोई कटौती
कोरिया। कांग्रेस के कथनी व करनी में जमीन-आसमान का फर्क है, लेकिन
भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है, इसलिए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। डबल इंजन के सरकार रहेगा तो विकास तेजी से होगा। कांग्रेस 60 सालों से देश को लूटने का काम किया है। इस बार के चुनाव में कांगे्रस को सबक सिखाना है, इसके लिए आप तैयार रहे और 7 मई को भाजपा के उम्मीदवार को वोट दें। उक्ताशय के विचार एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां जनपद मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। सीएम श्री साय ने कहा कि आम तौर पर मुख्यमंत्री कुछ देने के लिए आते हैं, लेकिन इस बार मैं आप लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूॅ। श्री साय से चुनावी सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा संसदीय क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार सुश्री सरोज दीदी को वोट देकर भारी मतों से जीताना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के बहकावे में नहीं आना है। कांग्रेसी कहते हैं कि महतारी वंदन योजना चुनाव के बाद बंद हो जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जी का आशीर्वाद है, तब तक महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगा, इसके अलावा चुनाव के बाद 5 किलो चावल भी बंद नहीं होगा। कोरोना के समय से 5 किलो चावल मोदी सरकार 80 करोड़ जनता को दे रही है और 2028 तक देगी। वहीं छग सरकार 35 किलो चावल भी देते रहेगी। इस दौरान उनके साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, भरतपुर विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडेÞ, पूर्व विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले, एमसीबी अध्यक्ष अनिल केशरवानी, कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष केबी जायसवाल, जिला पंचायत कोरिया अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद पंचायत खड़गवां अध्यक्ष सोनवती उर्रे, विरेन्द्र सिंह राणा, मनोज शर्मा, रामप्रताप साहू, रमेश जायसवाल सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
गरीब के बेटा को तीसरी बार पीएम बनाना है-
खड़गवां के जनपद पंचायत मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धूप इतना है कि बाहर निकलना मुश्किल है,ऐसे में आप लोग हमारा विचार सुनने आए हैं यह सौभाग्य की बात है। श्री साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी तीसरी बार गरीब के बेटा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में गरीब का बेटा मोदी मिला है,जो देश के 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं, जिनके लिए प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटा में 18 घंटा काम करते हैं। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है, पाकिस्तान का गिदड़ भभकी बंद कराया। मुसीबत में करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लगवाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा सबके लिए योजना चलाकर लाभ पहुंचा रही है ,चाहे गरीबों का आवास हो, शौचालय हो, जनधन खाता हो, इसके अलावा भी कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
गंगाजल लेकर वादा किया पर पूरा नहीं किए-
कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार कांग्रेस को सबक सिखना है, जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया किया, इस बार लोकसभा में भी एक भी सीट नहीं देना है। कांग्रेसी लबरा पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में हाथ में गंगा जल लेकर कई वादा किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
छग को 5 साल में भ्रष्टाचार व अपराध का गढ़ बनाया-
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 5 साल में छग को अपराध का गढ़ बना दिया, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। ऐसा लगा कि अवसर मिला है लूट लो। कांग्रेसी केवल हाय पैसा हाय पैसा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में कोयला, दारू, सरकारी जमीन में घोटाला, नरवा, घुरवा बारी में घोटाला किए, इसके कारण कांग्रेस की दुर्गती हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लेकर कहा कि उनके उपर भी प्राथमिकी दर्ज है। महादेव सट्टा एप में हमारे युवाओं को जुआ, सट्टा का लत लगाने का काम किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों की बातों में नहीं आना है।
——————————
तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाना है-सरोज
कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने सरल हैं कि हमें कभी लगता ही नहीं है कि हम मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं, ऐसा लगता है कि हम अपने परिवार के सदस्य से मिल रहे हैं। आज मैं आप सभी से आशीर्वाद मांगने आई हूं। देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस के बारे में ज्यादा नहीं बोलूंगा। कांग्रेस के कार्यकाल में पीएम मनमोहन सिंह होते थे, अपने कार्यकाल में वे इतना चुपचाप रहते थे, कि लगता था कि वे रोबेट हैं। इनके कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले हुए हैं। 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनें तब से देश में कई योजनाएं बनाकर धरातल पर उतार रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेसी दुष्प्रचार कर रहे हैं कि राशन में कटौती होगी, लेकिन यह मोदी और विष्णु देव की सरकार है किसी के राशन में कोई कटौती नहीं होगी। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत केवल पांच साल कटपुतली बनकर कार्य की हैं कभी भी अपने क्षेत्र में नहीं रहीं है। कांग्रेस पार्टी 1 लाख देने की बात कहते हैं, ये राशि देंगे कहां से, ये जनता से केवल झूठे वादे कर रहे हैं, जबकि हमारे सरकार के वादे अनुसार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को मिल रही है। मेरी घोषणा अनुरुप कोरबा लोकसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। मनेन्द्रगढ़ और बैकुंठपुर के बीच हम एम्स हास्पिटल बनाएंगे।
