*पूर्व अध्यक्ष मोहित पैकरा के नेतृत्व में सरपंच-पंच समेत सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल*

0
Spread the love

बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पटना के स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा। सभी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आमसभा के दौरान करीब 75 की संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों के द्वारा भाजपा प्रवेश किया। सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष व कंवर समाज के उपाध्यक्ष मोहित पैकरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित अन्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया, जिनका मुख्यमंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया। सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कंवर समाज के उपाध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि वे भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर ही भाजपा में प्रवेश किए और अपने साथियों को भी भाजपा में प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा के लिए निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उन्हें पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कंवर समाज के उपाध्यक्ष मोहित पैकरा के साथ ग्राम पंचायत आमापारा की सरपंच फुलेश्वरी पैकरा, सरपंच बरपारा विजेन्द्र लाल पैकरा, सरपंच पतरापाली श्याम बिहारी पैकरा, उप सरपंच चारपारा निर्मला पैकरा, पंच कयासो पैकरा, पंच जयकरन पैकरा, पंच अनूज दास, पंच रिकी प्रजापति, पंच जगनरायण कुर्रे, राजू प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, टिमन पैकरा, ओम प्रकाश पैकरा, पंच अशोक पैकरा, प्यारेलाल पैकरा, धीरेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह, बालकरन पण्डों, श्यामलाल, राजेन्द्र सारथी, अरूण पनिका, संदीप पैकरा, विशाल पैकरा, मितेय पैकरा, दीपक पैकरा, राजेश कुर्रे, सलमान सिंह, अजय सिंह, निराश यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा में प्रवेश किए। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक बैकुंठपुर भईयालाल राजवाड़े, विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *