* क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो से उनके जन्मदिन पर स्थानीय समाचार पत्र संवाददाताओं की खास मांग*

0
Spread the love
  1. सोनहत-(आदित्य गुप्ता हरिभूमि सोनहत)

माननीय  राज्यमंत्री विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरो जी से खास आग्रह मुख्यालय सोनहत में विगत लम्बे समय से विभिन्न  राष्ट्रीय ,स्थानीय,समाचार पत्रों एवम चैनल आदि से जुड़े स्थानीय संवाददाता अपने मेहनत ,समर्थ अनुरूप ज्वलन्त स्थानीय परिवेशीय समाचारो को अपने स्तर से सीमित संसाधन में पारिवारिक दायित्यों को निर्वहन करते हुए समयानुकूल प्रकाशित कर शासन प्रशासन को अवगत कराने रातदिन लगे रहते है।

विडम्बना है कि ऐसे जनहित कार्य से जुड़े स्थानीय संवाददाता ,चैनल आदि से जुडे हुए के अलावा दूर शहर से भी बड़ी जमात आती है ,पर उन्हें बाकायदा  किसी न किसी को स्वेच्छा रूप से राशि प्रदान कर आपने सहृदयता का परिचय दिया है।जिसकी जितनी प्रसंशा की जाए कम ही होगी,परन्तु किसी पर्व प्रयोजन आदि अवसर पर स्थानीय समाचार पत्र ,न्यूज आदि विधा से जुड़ा वर्ग लम्बे समय से नजरअंदाज है,

आज आपके जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय समाचार संवाददाताओं की ओर से आपके स्वेच्छिक मदों से अपनी मांग प्रस्तुत कर रहा ,आशा  है विचार करेंगे।

स्थानीय समाचार संवाददाताओं की ओर से सादर निवेदन आग्रह पत्र प्रस्तुत      भवदीय- स्थानीय समाचार संवाददाता सोनहत।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *